Hapur News: एंजल इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: दीपावली के उपलक्ष्य में एंजल इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांधी, नेहरू, शास्त्री और टैगोर हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में नेहरू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में शानू, खुशी राणा, खुशबू राणा, आलिमा, मुस्कान, कनिष्का और सृष्टि शामिल रहीं। गांधी हाउस की लवी, नव्या, तन्वी, भावना, तनिषा, रिया और वैष्णवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं टैगोर और शास्त्री हाउस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना की। प्रबंधक सौरभ गुप्ता और निदेशिका आयुषी गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: गुरुकुल विद्यापीठ में दीपोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.