हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: क्षेत्र की एक महिला ने खुद को तांत्रिक बताने वाले व्यक्ति पर ऊपरी हवा का डर दिखाकर बहाने से अपने साथ ले जाने, अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बहादुरगढ़ के गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बेटी को दवा दिलाने के लिए जा रही थी। रास्ते में एक दुकान पर बैठे व्यक्ति ने उसे रोक लिया और दावा किया कि उस पर किसी प्रकार की ऊपरी हवा या साया है। आरोप है कि उसने महिला को इलाज कराने का भरोसा दिलाते हुए अपने कमरे में चलने के लिए कहा। महिला द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी कथित रूप से भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की तथा मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई में महिला के हाथों में ...