हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: हापुड़ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा एडवोकेट को उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उन्हें बधाइयां दीं।​उमेश राणा ने इससे पहले करीब 3 साल 10 महीने तक भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, उमेश राणा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क उनकी प्रमुख विशेषताएं हैं। जिलाध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने पर जोर दिया।प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर हापुड़ के भाजपा का...