हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मीरा रेती मोहल्ले में छत पर रखे उपलों को तोड़ने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस की कई दूसरे समुदाय की महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला का मेडिकल कराया गया, जबकि आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पीड़िता मोनिका के अनुसार, 23 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसके मकान की छत पर उपले रखे हुए थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे छत पर रखे उपलों को तोड़ रहे थे। महिला ने इसका विरोध किया तो हो गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोस की कई महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके...