हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ में शुक्रवार को छत पर रखे उपलों को तोड़ने का विरोध करने पर दो पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़िता मोनिका के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस के कुछ बच्चे छत पर रखे उपलों को तोड़ रहे थे। विरोध करने पर पड़ोस की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।पुलिस यह भी पढ़ें- Hapur News: उपलों को तोड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट ने सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए रहनुमा, जरीना, तरन्नुम और इल्मा को गिरफ्तार किया गया है। चारो...