हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: जनपद में तैनात उपनिरीक्षक के पद से पदोन्नत होकर निरीक्षक हने उप निरीक्षक राहुल कुमार और अशोक कुमार राघव को एसपी मधुबन कुमार सिंह ने नई रैंक के स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने गढ़ मेला सेल में तैनात राहुल कुमार और नारकोटिक्स सेल में तैनात अशोक कुमार राघर को निरीक्षक पद के स्टार उनके कंधों पर लगाए। इस दौरान एसपी ने दोनों अधिकारियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। पदोन्नति पाकर दोनों अधिकारियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: इंस्पेक्टर ब...