Hapur News: उधार के रुपये मांगने पर गाली गलौज का आरोप
हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी युवक ने उधार की रकम मांगने पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाईकरने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी शिवम ने बताया कि उसके नगर निवासी एक व्यक्ति पर 29 हजार रुपये उधार थे। रुपये उधार होने पर उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी ने रुपये मांगने पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.