हापुड़, अक्टूबर 7 -- Hapur News: विकास भवन सभागार हापुड़ में मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पोषण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पोषण किट का वितरण हुआ। अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं रेसीपी प्रदर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें पोषणयुक्त एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आदर्श आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कुपोषण से बचाव, संतुलित एवं पौष्टिक आहार...