हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: रेलवे स्टेशन के बाहर एक ई-रिक्शा चालक का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक ई-रिक्शा चालक ई-रिक्शा का एक पहिया हवा में उठाकर स्टंट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं दो पहियों की मदद से वह गोल चक्कर लगाता हुआ दिख रही है। चालक की पास में खड़े किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। बताया गया कि ई-रिक्शा में तेज आवाज में गाना भी बजाया जा रहा था। चालक द्वारा बरती जा रही लापरवाही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना था कि जरा सी लापरवाही से ई-रिक्शा पलट सकती थी। इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया क...