Hapur News: इन्वर्टर-बैटरी में आग, छत से कूदकर महिला ने बचाई जान
हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: पिलखुवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में मकान के ऊपरी कमरे में रखे इन्वर्टर-बैटरी में अचानक आग लग गई। उस समय रवि की पत्नी साक्षी नीचे खाना बना रही थीं। कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलती देख वह घबरा गईं। आग तेजी से फैलने पर उन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से मकान में रखा कुछ घरेलू सामान जल गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.