हापुड़, अगस्त 27 -- Hapur News: नगर के जरोठी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट में बी.ए. डिपार्टमेंट का गुरूवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के प्रयासों द्वारा कॉलेज की सड़क का निर्माण हुआ, इसपर सदर को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व कॉलेज चेयरमैन डा.विकास अग्रवाल ने सम्मानित किया।डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि काफी समय से जरोठी रोड मार्ग बदहाल था। ऐसे में यहां आने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा गोशाला आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्या होती थी। लेकिन सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने समस्या को ध्यान में रखकर सड़क का निर्माण कराया। इसके बाद से छात्र-छात्राओं को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग में पड़ने वाले काफी गांवों के ग्रामीणों को भी सीधा फायदा पहुंचा है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही प्...