Hapur News: इंतजार खत्म, जिला अस्पताल में जल्द चालू होगी क्रिटिकल केयर यूनिट
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: जिला अस्पताल हापुड़ में जल्द ही क्रिटिकल केयर यूनिट चालू हो जायेगी। यूनिट का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यूनिट के चालू होने से जिलेभर के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्हें दूसरे जिले में उपचार कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। करीब 18 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल हापुड़ में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण चल रहा है। इसमें अति गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का उपचार होगा। अस्पताल में भर्ती रहकर मरीजों को चिकित्सक उपचार उपलब्ध कराएंगे। अब यूनिट का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष कार्य भी जल्द पूरा हो जायेगा। उम्मीद है कि अगस्त माह के अंत या सितंबर माह की शुरूआत में निर्माण पूरा हो जाए। जिसके बाद यहां अति गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज मिलने लगे।
जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी हापुड़। जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.