Hapur News: आसमान से आफत, 262.8 एमएम पड़ा पानी, एक की मौत , शहर बना तालाब
हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 24 घंटे में 262.8 एमएम पानी पड़ चुका है। लगातार हो रही बारिश ने कई साल का रिकार्ड तोड दिया है। पिलखुवा के सद्दीकपुरा में मकान ढहने से पिता की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। इसके अलावा शहर में दो स्थानों पर दीवार गिरने से कई बाइक नीचे दब गई। शहर में सरकारी दफ्तर समेत सभी सड़कों ने तालाब का रुप धारण कर लिया। डीएम ने बारिश के चलते 10 जुलाई को स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूलों में जलभराव हो गया है जबकि अंडरपास में दो फुट से अधिक पानी भरा हुआ है। जनपद में 24 घंटे के अंदर 262.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी 15 एमएम बारिश होने का अनुमान जताया है। यह भी पढ़ें- UP Weather: पश्चिमी यूपी पर अगले 24 घंटे भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.