हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं भरण-पोषण को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की। बैठक में गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं और गोवंशों के भरण-पोषण की समीक्षा की गई।

गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था और भरण-पोषण की समीक्षा जिलाधिकारी कविता मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गो आश्रय स्थल पर वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किसानों से अनुबंध किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरा चारा उगाने वाले किसान उसमें यूरिया एवं कीटनाशक दवाओं का प्रयोग न करें, जिससे गोवंशों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

हरे चारे की उपलब्धता और सुरक्षित खेती उन्होंने पशु चिकित्साधिकार...