Hapur News: आवास विकास कालोनी में दो पक्षों में हुई मारपीट
हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कालोनी में कार और बाइक सवारों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय विहार आवास विकास कालोनी में रविवार की देर शाम कार और बाइक सवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.