हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, लेकिन बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में गुरूवार की सुबह फाल्ट हो गया। इससे करीब 10 हजार घरों की बिजली ठप हो गई। दोपहर तक बिजली बहाल न होने पर उपभोक्ता बिलबिला गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो पुन: अधिक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा। नगर के मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में काफी समय से बिजली व्यवस्था बदहाल है। कभी ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की लीड खराब हो रही है तो कभी जम्फर उड़ने के कारण बिजली बाधित हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की रात भी लाइनों में फाल्ट होने से बिजली सप्लाई ठप रही। इस...