हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: जायंट्स ग्रुप ऑफ हापुड़ के तत्वावधान में दोयमी रोड स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन करते हुए देशभक्ति, सेवा और मानवीय संवेदना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता के पल बिताए तथा उन्हें कंबल, फल एवं मिठाइयों का वितरण किया। इकाई निदेशक डा.अनिल बाजपेई ने कहा कि तिरंगा हमें केवल देश के प्रति गौरव का एहसास नहीं कराता, बल्कि यह भी सिखाता है कि राष्ट्र की शक्ति उसके नागरिकों की संवेदना और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी में निहित है। वृद्धाश्रम में आकर इन बुजुर्गों के साथ कुछ पल बिताना हमारे लिए केवल सेवा नहीं, बल्कि अपने संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जुड़ने का अवसर है। जिस समाज में बुजुर्ग सम्मानित होते हैं, वही समाज वास्तव में समृद्ध और संस्कार...