Hapur News: आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की उठाई मांग
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: आम आदमी पार्टी हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों की मीटिंग हुई। जिसमें आवारा कुत्तों की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही आवारा कुत्तों की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग उठाई। जिला प्रभारी डॉ.नरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि जिलेभर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के आतंक के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुत्तों से घायल लोग रोजाना अस्पतालों में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका हापुड़ अपनी मनमानी पर उतारु है। आवारा कुत्तों को पकड़कर सैल्टर में नहीं रखा जा रहा है। जिला अध्यक्ष अनवर मलिक और जिला प्रवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी ने कहा कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को किसी भी हालत में पुन:सार्वजनिक स्थानों पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.