हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: जनपद के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे आरोग्य मेलों में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। सबसे अधिक बुखार के मरीज रहे। मेले में 929 मरीजों को इलाज मिल सका। वहीं, 19 आयुष्मान भारत के कार्ड भी बने। प्रत्येक संडे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगता है। इनमें सभी बीमारियों के मरीजों को इलाज मिलता है। इसी कड़ी में रविवार को जिलेभर के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य मेले लगे। इनमें 929 मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया गया। इनमें बुखार के 70 मरीज पहुंचे। मरीजों को दवाईयां नि:शुल्क बांटी गई। मेले में पात्रों के आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बांटे गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बुखार उल्टी-दस्त के साथ बढ़ रहे त्वचा रोग के मरीज सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि आरोग्य मेले में सभी बीमारिय...