हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: अब आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वाले मरीजों की अस्पतालों में डिजिटल एंट्री होगी। इसके लिए एबीडीएम सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इनमें आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड रखा जायेगा। जिले में आयुष्मान पैनल से 30 निजी अस्पताल जुड़े हुए हैं।

आयुष्मान मरीजों का रिकॉर्ड होगा डिजिटल आयुष्मान के कार्ड से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार होता है। पैनल से जुड़े अस्पताल में मरीज आयुष्मान कार्ड से इलाज करा सकते हैं। अब शासन स्तर से आयुष्मान मरीजों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एबीडीएम सॉफ्टवेयर बनाया गया है। उक्त सॉफ्टवेयर पर मरीजों की एंट्री होगी। मरीज को क्या बीमारी, किस डॉक्टर ने क्या इलाज किया समेत अन्य पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा। पूरा रिकॉर्ड डिजिटल होगा। यह सॉफ्टवेयर आभा...