Hapur News: आप ने मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: आम आदमी पार्टी हापुड़ की विचार गोष्ठी कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।मीटिंग में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया गया और मांग की गई कि यह कार्रवाई त्योहार के सीजन के अलावा सामान्य दिनों में भी चलनी चाहिए ताकि खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं हो सके। सील बंद डिब्बों की मिठाईयों की भी जांच होनी चाहिए। इस दौरान नरेंद्र सोलंकी, हीरालाल जैनवाल, ऋषिपाल सैनी एडवोकेट, जोगेंद्र दास, मनोज गुप्ता, टीकाराम उपाध्याय, हरिओम शर्मा, आजाद, शहजाद अब्बासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Noida News: फोनरवा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.