Hapur News: आपदाओं से प्रभावित किसानों को सौंपे राहत सहायता राशि के चेक
हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: जनपद में विभिन्न आपदाओं के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रट सभागार में कृषि निवेश अनुदान (राहत सहायता राशि) के अंतर्गत सहायता धनराशि के चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के जनपद गोरखपुर से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आपदाओं से प्रभावित कृषकों को राहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। चेक वितरण का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें राहत प्रदान करना है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित कृषकों को शासन के निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार राहत सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.