हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: बारिश ने शुक्रवार को एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की ऐसी पोल खोली और जिम्मेदारों के दावे पानी में बहते नजर आए। करीब आधा घंटे हुई जोरदार बारिश के कारण शहर का प्रमुख गोल मार्केट समेत दर्जनों मोहल्लों और मार्गों पर जलभग्न हो गए। कहीं वाहन पानी में फसें, तो कहीं दुकानदार अपनी दुकानों में पानी घुसने से बचाने की जुगत में दिखाई दिए। शहरवासी वर्षों से बेहतर ड्रेनेज सिस्टम की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिस कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही लोग बचने के लिए इधर उधर दौड़ने लगे। कुछ लोगों दुकानों के बाहर रुक गए। जबकि कुछ बारिश में ही भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ...