हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में सराय एक्ट के पंजीकरण कराए बिना अवैध रूप से संचालित होटलों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बंद करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मानक के अनुसार ही होटलों को चलाया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में कई होटल बिना सराय एक्ट में पंजीकरण कराए चल रहे थे, फायर की एनओसी समेत अनेक मानक पूरी नहीं है। इसके अलावा समय समय पर अनैतिक कार्य होने की भी पुलिस को शिकायत मिल रही थी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: रेस्टोरेंट, भोजनालयों को भी लेनी होगी फायर एनओसी, एफएसएसएआइ लाइसेंस पुलिस टीम ने मोदीनगर रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड पर स्थित आधा दर्जन होटलों में कई खामियां मिली। सराय एक्ट में भी रजिस्ट...