Hapur News: आटो और बाइक की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे पर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास अमरोहा से हापुड़ आ रहे बाइक सवार युवकों की खड़े ऑटो से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद अमरोहा के थाना मंडी धनौरा के गांव पालनपुर निवासी सतेंद्र और धनौरा जिला अमरोहा निवासी सौरभ बाइक पर सवार होकर अमरोहा से हापुड़ की तरफ आ रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र में स्थित पुराने हाईवे के आईटीआई कॉलेज के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े एक ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.