Hapur News: आज से दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे कैंप
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़। जनपद हापुड़ में दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप लगाये जाएंगे। आज शुक्रवार से कैंप लगने शुरू होंगे। उक्त जानकारी देते हुए बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि जनपद में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसमें दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये जाएंगे। ब्लॉक संसाधन केंद्र गढ़मुक्तेश्वर में 24 जुलाई, सिंभावली में 25 जुलाई और धौलाना में 28 जुलाई और हापुड़ नगर संसाधन केंद्र में कैंप 29 जुलाई को होगा। कैंप का लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट शिविर, 14 के बने यूडीआईडी कार्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.