हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: जिलेभर में आजादी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वंदे मातरम की गूंज के साथ तिरंगा झंडा जिले की सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर फहराया गया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान कर देश के महापुरुषों व शहीदों का भी माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को भी दोहराया और शपथ दिलाई। स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कविता मीना ने कलक्ट्रेट में तिरंगे झंडे को सम्मान के साथ फहराया। ध्वजारोहण के बाद डीएम ने कहा कि भारतीय संविधान में महात्मा गांधी द्वारा 41 बान प्रकाशित हैं। जिसका अर्थ हैं, कि कोई भी कार्य करें, तो समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति उससे लाभान्वित हों। उन्होंने समस्त अधिकारियों से इस प्रकार का कार्य करने का...