हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: हापुड़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रामप्रताप चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा कार्य किए जाएंगे, ऐसे में सभी कार्यकर्ता सेवा कार्यों की पहले ही रूपरेखा तैयार कर लें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यों को जनता के बीच लेकर जाए। वह गुरूवार को प्रीत बिहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर जलेगा आशीर्वाद का दीयाचुनावी तैयारियों के लिए कदम रामप्रताप चौहान ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है, इसलिए विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथों को मजबूत किया जाए। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें...