हापुड़, सितम्बर 3 -- Hapur News: सीएम योगी ने बुधवार को लखनऊ से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सौगात दी है। उन्होंने आउटसोर्सिग कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी, समय पर वेतन गारंटी और सुरक्षा की घोषणा की है। गढ़ रोड स्थित मनोहर रीजेंसी में मुख्यमंत्री का आउटसोर्सिग कर्मचारियों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान सदर विधायक व चेयरमैन ने पालिका के आउटसोर्सिग कर्मचारियों को किट और श्रम विभाग से लाभान्वित लाभार्थियों को चेक वितरित किए। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि नई व्यवस्था में कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलेगा, साथ ही आउटसोर्सिग कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी होगी। चेयरमैन पुष्पा देवी ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी के लिए भविष्य निधि और स्वास्थय बीमा का लाभ मिलेगा। सीडीओ श्रुति शर्मा ने सभी आउटसोर्सिग कर्मचारियों ...