हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: आंधी बारिश की वजह से क्षेत्र भर में कई स्थानों पर लाइनों के ऊपर पेड़ गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों से बिजली सप्लाई ठप हो गई। बुधवार की दोपहर को आई तेज आंधी और बारिश से नगर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या हो गई। शहरी क्षेत्र में भी लोगों को बिजली नहीं मिली। जिससे इन्वर्टर भी जवाब दे गए और घरों में अंधेरा हो गया। हालांकि तेज हवा के साथ बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया,वहीं बिजली भी बरसात के साथ गायब हो गई। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। हवा के चलते ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ लाइनों के ऊपर गिर गए और आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी में तो बिजली परेशान करती ही है लेकिन मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी बिजली ने परेशान किया।

हिंदी ह...