Hapur News: अस्पताल संचालकों पर रुपये नहीं देने का आरोप
हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी आकाश ने बताया कि उसकी शाहपुर रोड पर सेटरिंग की दुकान है। उसकी दुकान से क्षेत्र के एक अस्पताल में सेटरिंग का सामान किराए पर गया था। करीब एक लाख रुपये से अधिक की रकम शेष है। उस रकम को जब वह अस्पताल संचालक से मांग करता है तो वह तैनात कर्मचारी उसको रुपये देने से मना करते है और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते है। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.