हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: ढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी एक युवक व उसके सहयोगियों पर सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि अब रकम मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों के प्रयोग किया। पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव नयागांव इन्यातपुर निवासी सोनम ने बताया कि उसकी मुलाकात सिंभावली के गांव बक्सर निवासी युवक से हुई थी। युवक ने उसको सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने के लिए कहा। इसको लेकर उसने अपने पति और अपनी नौकरी लगवाने के लिए उनको रुपये दे दिए, जबकि कई अन्य लोगों समेत कुल 14 लाख रुपये ले लिए। पीड़िता ने बताया कि रुपये लेने के बाद भी उसकी न...