Hapur News: अस्पताल में एसी में ब्लास्ट होने से लगी आग, मची अफरातफरी
हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में रविवार देर रात अस्पताल के प्रथम तल पर बने सेमी प्राइवेट रूम में अचानक आग लग गई। जिस कारण वहां पर धुआं-धुआं हो गया। इस तल पर करीब 32 मरीज भर्ती थे, जिसमें तीन नवजात शिशु भी शामिल हैं। इसके अलावा ऊपरी तल पर बने आवासीय तल पर रह रहे 20 लोग भी आग से घबरा गए। किसी प्रकार दमकल की टीम ने समय रहते ही सभी मरीजों और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने पर एसपी सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। आग लगने की वजह से अस्पताल में घंटों तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एसी में ब्लास्ट होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.