Hapur News: अवैध प्लॉटिंग पर पिलखुवा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण
हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंगलवार को तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई मंगलवार को थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस बल के सहयोग से प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने की। प्राधिकरण के अनुसार ग्राम परतापुर, गंदा नाला क्षेत्र में श्याम कुमार, राम बाबू, विनोद और सौरभ द्वारा करीब 12 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं पबला रोड, पिलखुवा में वासिफ अली और नदीम खान द्वारा करीब 10 हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा ग्राम पबला, दिनेश नगर रोड पर इन्द्रराज, रोहताश, नसीम, शहजाव और विनोद कुमार द्वारा करीब छह हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.