हापुड़, अगस्त 8 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मेरठ रेंज के डीआईजी के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिलनी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ कहीं जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सलाई गोंदी अंडरपास के पास पहुंची तो एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सलाई निवासी खालिद है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...