Hapur News: अवैध निर्माण को प्राधिकरण के बुलडोजर ने किया ध्वस्त
हापुड़, जुलाई 22 -- Hapur News: हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों, अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत दो मामलों में ध्वस्तीकरण और एक स्थान पर सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग और निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मच गई। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम बागड़पुर में जीडी पब्लिक स्कूल के पास राहुल चौधरी गुड्डू चौधरी की 5000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, बछलौता रोड पर आशीष की 7000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग और पाईप फैक्ट्री अटूटा रोड बाबूगढ़ में नितिन गुप्ता की 6000 औद्योगिक स्थान को सील किया है। इस अभियान में प्राधिकरण का प्रवर्तन दल व सचल दस्ता शामिल रहा। प्राधिकरण के सचिव का कहना है कि अवैध निर्माण और विकास कार्यों के विरुद्ध नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.