Hapur News: अवैध खनन में शामिल पांच ट्रैक्टर-ट्राली सीज
हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन विभाग की टीम ने डीएम के निर्देश पर देहात थाना क्षेत्र में औचक छापामार कार्रवाई करते हुए बिना किसी वैध अनुमति और लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की। इस दौरान मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में सीज कर दिया गया है।
अवैध खनन से स्थानीय लोगों की परेशानी जनपद के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन माफियाओं द्वारा लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी और अन्य खनिजों का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। इस अवैध कारोबार के कारण स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के अनुसार, रात के सन्नाटे में भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों का अंधाधुंध आवागमन होता था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.