Hapur News: अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों का विरोध, बिना कार्रवाई बैरंग लौटी जेसीबी
हापुड़, सितम्बर 2 -- Hapur News: धौलाना तहसील क्षेत्र के देहरा गांव में मंगलवार को सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर काफी देर तक चले हंगामे के कारण राजस्व टीम को जेसीबी मशीन के साथ वापस लौटना पड़ा और कार्रवाई रोकनी पड़ी। देहरा गांव में सादक अली और सरकार के बीच एक जमीन को लेकर कोर्ट में विवाद लंबित है। इसी बीच राजस्व विभाग को शिकायत मिली थी कि उक्त विवादित सरकारी जमीन पर रात के समय अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए हल्का लेखपाल संजीव कुमार व लेखपाल राघवेंद्र मलिक पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे थे।
ग्रामीणों का विरोध टीम ने जैसे ही कथित अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की, ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.