Hapur News: अमन हत्याकांडः हत्यारोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस, जल्द खुलासा का दावा
हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में ग्राम बदनौली के जंगल में आदर्श नगर कालोनी निवासी अमन सागर की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को हुए 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड को लेकर महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। प्रारंभिक जांच में ढाई लाख रुपये के लेन देन को लेकर हत्या करने सामने आया है, अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मंगलवार की सुबह को ग्राम बदनौली में अमन सागर का शव उसके ही खेत में खून से लथपथ मिला था। जिसके सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.