हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: कृषि एवं उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सोमवार को राजकीय कृषि उद्यान केंद्र बाबूगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना, जिला उद्यान अधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने राजकीय कृषि उद्यान केंद्र में संचालित पौधशाला, नर्सरी, सिंचाई व्यवस्था और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में तैयार किए जा रहे फलदार, सब्जी एवं औषधीय पौधों की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों से पौध उत्पादन तथा वितरण की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: प्रमुख सचिव ने परखी विलायती गाजर प्रोसेसिंग प्लांट की व्यवस्थाअधिकारियों को दिए गए निर्देश उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध...