Hapur News: अन्य राज्यों से आने वाले गोवंशों पर पूर्ण प्रतिबंध
हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: लम्पी वायरस को लेकर जिला प्रशासन सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश तथा दिल्ली समेत अन्य जिलों से पशुओं के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने गंगा पुल समेत बॉर्डर वाले रास्तों पर निगरानी बढाने के आदेश कर दिए है। सीवीओ ने कहा कि सभी गोशालाओं में पशुओं को वैक्सीनेशन का कार्य पूरा किया जा रहा है। अधिकारी इसकी पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। शासन खुद वैक्सीनेशन की कार्य पर नजर रखे हुए हैं। जिले में लगभग 1 लाख से अधिक गोवंश है। जिले में पशु बाजार पर फिलहाल रोक है। इसी प्रकार पशुओं की दूसरे राज्य से आवाजाही पर भी रोक है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश से आने वाले सभी पशुओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गोवंश-महिषवंश के प्रदेश में प्रवेश को पूर्णत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.