हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ में पंजीकृत खिलाड़ी अगर अनाधिकृत टूर्नामेंटों में प्रतिभाग करते हैं तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है। इस संबंध में बुलंदशहर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसियेशन के जनरल सेक्रेटरी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जारी दिशा निर्देश में बुलंदशहर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसियेशन के जनरल सेक्रेटरी महेश गुप्ता ने बताया कि बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत हापुड़ जिला क्रिकेट संघ द्वारा उन खिलाड़ियों को, जो उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा पंजीकृत होते रहे हैं या होने जा रहे हैं, वो सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के अलावा किसी भी प्रकार के अनाधिकृत टूर्नामेंटों में प्रतिभाग करते हैं तो उन सभी खिलाड़ियों पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कितने भी साल का...