हापुड़, नवम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में रुपयों के लेनदेन को हुए विवाद में तीन लोगों ने एक अधिवक्ता को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक आरोपी ने बेसबाल के डंडे से उनके हाथ पर जोरदार वार कर लात-घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना देहात पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी नितिश वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अधिवक्ता हैं। एक नवंबर की शाम करीब साढ़े बजे वह किसी काम से बाजार जा रहे थे। चेतन मेडिकल स्टोर के पास पहुंच...