Hapur News: अधिग्रहित भूमि का निपटेगा विवाद, सात गांवों के किसानों को मिलेगी राहत
हापुड़, सितम्बर 3 -- Hapur News: धौलाना विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों के किसानों के लिए वर्षों से लंबित चले आ रहे जमीन मुआवजे के विवाद के समाधान का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। भाजपा के पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने कहा कि उद्योग समूह रिलायंस द्वारा वर्षों पहले अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन के बदले अब किसानों को वाजिब मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। राज्य सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए अधिग्रहीत जमीन को अपने अधीन लेने और संबंधित किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है। पूर्व सांसद डा. रमेश चंद तोमर और उनके पुत्र विकास तोमर ने बताया कि धौलाना क्षेत्र के किसानों की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीएम योगी से कई बार व्यक्तिगत मुलाकात की थी। मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान एक बड़ा और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.