Hapur News: अतिक्रमण में घिरीं सीढिय़ां हो रहीं मुक्त
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: अतिक्रमण की दलदल में फंसकर भूमिगत हुईं सीढिय़ों को बाहर निकालने के लिए पालिका द्वारा सघन अभियान चलाया गया है, जिससे गंगा मैया की जलधारा सीढिय़ों से छूकर बहने से स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को अनावश्यक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट तीर्थनगरी में करीब ढाई दशक पहले हरिद्वार की तर्ज पर प्रारंभ हुई गंगा मैया की संध्याकालीन आरती पिछले काफी अरसे से बनारस की तर्ज पर चल रही है, जिसमें आसपास के जनपदों समेत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के हजारों श्रद्धालु भाग लेकर पुण्यार्जित करते हैं। आरती स्थल के इर्दगिर्द पहले से ही पक्का बांध बना हुआ है, जिससे गंगा मैया की जलधारा में आने जाने को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढिय़ां भी बनी हुई हैं। परंतु विभिन्न प्रकार से जीविका अर्जित करने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.