हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरूण कुमार गोविल ने सोमवार को मेरठ रोड स्थित सिचांई विभाग के गेस्ट हाउस में हापुड़ विधानसभा के लोगों की जन समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद अतरपुरा चौपला स्थित ऐतिहासिक शहीद स्तम्भ पहुंचे। वहां उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की प्रतिमा और स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद ने अतरपुरा चौपला स्थित शहीद स्तम्भ के भव्य सौंदर्यीकरण और स्मृति द्वार के निर्माण को लेकर डीएम कविता मीना से वार्ता की तथा लिखित रूप से पत्र सौंपकर जल्द से जल्द प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिए。

गोशाला और सड़क समस्याएं श्रीपंचायती गोशाला पक्का बाग के अध्...