हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: शिवा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अब्बास अली ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमें गढ़ रोड स्थित अटल पार्क में वर्षा से बचाव के लिए एक फाइबर का शेड बनवाने का अनुरोध किया है। पत्र में प्रोफेसर अब्बास अली ने कहा कि अटल पार्क में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आते हैं। पार्क में बेहतर व्यवस्था के साथ जिम भी है, जिसका लोग प्रयोग कर रहे थे। उ्नहोंने कहा कि लेकिन बड़ी समस्या यह है कि बारिश से बचाव के लिए पार्क में कोई व्यवस्था नहीं है। अचानक बारिश आने पर लोगों को काफी दिक्कत होती है। एेसे पार्क में एक फाइबर का शैड बनवाया जाए, ताकि यहां आने वाले शहरवासियों को दिक्कत न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...