Hapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत
हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में एनएच-09 हाईवे पर छिजारसी टोल प्लाजा से पहले रामा अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। हादसें के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, गांव अनवरपुर निवासी मूलचंद की करीब 22 वर्षीय पुत्री आरती स्कूटी से गाजियाबाद के घूघना से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान एनएच-09 हाईवे पर रामा अस्पताल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई。
उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद राहगीर आशीष कुमार ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आरती को मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.