Hapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक रिसार्ट के सामने दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर से आ रही बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण यातायात प्रभावित हो गया था। जिसे पुलिस ने सुचारू करा दिया। वहीं हादसे को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हादसे की जानकारी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गौरी रिसार्ट के सामने ऊपर दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार हाफिजपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.