हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सिकंदपुर काकुड़ी गांव के पास एक अजगर ने मोर को पकड़ लिया। मोर का शिकार करते हुए अजगर ने उसे निगलने का प्रयास किया ,लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसने मोर को छोड़ दिया। हांलाकि तब तक मोर की मौत हो गई थी। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर लेजाकर छोड़ दिया। वही टीम ने मोर को पोस्मार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार गांव सिकंदपुर काकुडी के पास रविवार को उस समय हड़कप मच गया जब एक अजगर ने मोर को अपना शिकार बना लिया। आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और शोर मचाकर अजगर से मोर को छुड़ा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को स...